Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सुरों के सरताज़ मोहम्मद रफ़ी एवं महान कलाकार ही मेन धर्मेन्द्र को गीतों के साथ याद किया

सुरों के सरताज़ मोहम्मद रफ़ी एवं महान कलाकार ही मेन धर्मेन्द्र को गीतों के साथ याद किया
देवास। लव कुश सुर संगम परिवार द्वारा स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महान गायक मोहम्मद रफी को 101 वीं जन्म जयंती तथा फ़िल्म जगत महान कलाकार धर्मेन्द्र  को भी श्रद्धांजलि दी गई। ग्रुप के संचालक अनिल नायक ने बताया कि ओमप्रकाश पाराशर तथा गंगासिंह सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक संस्था यादें ग्रुप के डायरेक्टर अमित कुमार सोनकच्छ द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं के सी नागर द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सुरीला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें ग्रुप के संचालक अनिल नायक, उपसंचालक रामजीत सिंह और अन्य साथी कलाकारों जयंत रेडेकर, रानी सोलंकी, हरिराम राजपूत, जीवनलाल, राजेंद्र पाल सिंह, अजय दायमा, माधुरी दायमा, गणेश तंवर, शब्दा पाराशर, मनीष उपाध्याय, प्रीति चौधरी, अमोल मोरे इंदौर, प्रवीण राज सहगल, उदय कावले, हरीश जैन, विलास तेलंग, रवि अग्रवाल, विजय विश्वकर्मा, डी के यादव, बसंत जैन, दुर्गेश यादव, के सी नागर आदि कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रतिमाह अनुसार माह में आने वाले सिंगर साथियों का जन्मदिन भी मनाया गया। ग्रुप के संयोजक जयंत रेडेकर एवं रानी सोलंकी द्वारा कार्यक्रम की उत्कृष्ट परिकल्पना संयोजन किया गया। उपस्थित समस्त संगीन प्रेमी श्रोताओं ने इस संगीत समारोह का आनंद लिया। प्रीति चौधरी की खूबसूरत, शानदार एवं मनमोहक एंकरिंग ने सभी का मन मोह लिया। ग्रुप के सह संचालक रामजीत सिंह द्वारा उपस्थित समस्त गायकों एवं श्रोताओं का  आभार  व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...