Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा उप जेल कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा उप जेल कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

देवास, 15 दिसम्‍बर 2025 [शकील कादरी] राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में उप जेल कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
   शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बंदियों से यह भी जानकारी ली कि उनके प्रकरण में वकील नियुक्त है या नहीं, साथ ही बंदियों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए समझाइश भी दी। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री रोहित श्रीवास्तव एवं उप अधीक्षक उप जेल कन्नौद सहित जेल स्टॉफ उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...