Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास विवि में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस NCMSAP 2025 में केबिनेट मंत्री एवं देश विदेश के डॉ. हुए शामिल,,, मंत्री श्री सिलावट द्वारा एमरजेंसी आईसीयू का शुभारम्भ किया गया

अमलतास विवि में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस NCMSAP 2025 में केबिनेट मंत्री एवं देश विदेश के डॉ. हुए शामिल,,,

 मंत्री श्री सिलावट द्वारा एमरजेंसी आईसीयू का शुभारम्भ किया गया
 देवास — डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड एंड रीहैबिलिटेशन साइंसेज़ अमलतास यूनिवर्सिटी, देवास द्वारा आयोजित NCMSAP 2025 सेकंड मिड टर्म नेशनल कॉन्फ़्रेंस ऑफ सोसायटी फॉर एडिक्शन साइकोलॉजी का शुभारम्भ सफलता पूर्वक किया गया शुभारम्भ में मुख्य अतिथि केबिनट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रोफ़ेसर एम्स दिल्ली डॉ. प्रभु दयाल,डॉ. जी.एस. कलोइया,डॉ. नवीन ग्लोवर,डॉ सिद्धार्थ सरकार,डॉ. रणजीत पिल्लाई,डॉ.विजया सकपाल, डॉ. धीरेन्द्र मिश्रा डॉ. एसए बासिर,डॉ. सचिन जैन, डॉ. एम.एस. विंसी डॉ. स्वेता भोस्कर, डॉ. अमृता पेन एवं  देश-विदेश के विशेषज्ञ ने भाग लिया ।  इस राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञ द्वारा मुख्य विषय “एडिक्शन के कॉग्निटिव, क्लीनिकल एवं साइको-न्यूरोलॉजिकल पहलू” रखा गया है। चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया साथ ही  मंत्री श्री सिलावट ने कहा की अमलतास विश्वविध्यालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रिय कांफ्रेंस नशे और व्यसन से संबंधित समस्याओं को समझने और समाधान खोजने के लिए सहयोगात्मक तथा बहु-विषयक दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा । में देश विदेश से आये सभी विशेषज्ञों का हार्दिक अभिनंदन करता हु | जो आज का गंभीर विषय है युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाना इस पवित्र काम के लिए अमलतास ने अच्छा काम किया है नशे की बीमारी से पूरा समाज पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है | आज इस सम्मलेन में चिंतन, विचार विमर्श युवाओं में नींव का पत्थर साबित होगा | साथ ही मंत्री जी द्वारा हायटेक एमरजेंसी आईसीयू का शुभारम्भ किया गया|  डॉ. प्रभुदयाल द्वारा बताया गया की आज युवाओं में नशे की समस्या पारंपरिक मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि गेमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन जुआ जैसे व्यवहारिक एडिक्शन भी गंभीर चुनौतियाँ बन चुके हैं। यह स्थिति न केवल युवाओं को बल्कि परिवारों, समाज और समुदायों को प्रभावित कर रही है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन अमलतास विश्वविध्यालय के कुलगुरु डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े , डीन डॉ. ए.के. पिठवा, डॉ. प्रशांत , डॉ. समीर देसाई , डॉ. आशुतोष भटेले एवं चेयरमैन महोदय के नेतृत्व में इस कांफ्रेंस का प्रयोजन डॉ. अभय गुप्ता ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन , डॉ. भारती लाहोरिया , ऑर्गनाइजिंग सेकेट्री एवं  डॉ. संगीता तिवारी , एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे |
अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया की आज अंतराष्ट्रीय कांफ्रेस में देश-विदेश से पधारे सभी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और नीति- निर्माताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके ज्ञान, अनुभव और विचार-विमर्श से प्राप्त निष्कर्ष एडिक्शन के क्षेत्र में भविष्य की नीतियों और हस्तक्षेपों के लिए निश्चित रूप से एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...