देवास। राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में जूनियर एवं सब जूनियर में 16 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवास जिला मिनी गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वप्निल जैन एवं सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि नागपुर में आयोजित 3 जनवरी से 8 जनवरी मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का सम्मान पद्मजा हाई सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कोमल जैन, मध्य प्रदेश मिनी गोल्फ के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, शशिकांत नक्सवाल, विकास देशमुख, निधि सावनेर आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडी वैष्णवी बंसोड़, करुणा मालवीय, अदिति गोपनारायण, रिद्धिमा राठौर, महाक जगा, हर्षिता पवार, कनक जैन, बेबीसिंह, कवलजीत सिंह ढिल्लो, सत्यम चौधरी, अमरनाथ शर्मा, अनिरुद्ध सिरोहिया, नैतिक जैन, नवीन कुमार। सब-जूनियर बॉयज़ आर्यन चौधरी, आदित्य चौधरी, मनन श्रीवास्तव है। देवास डिस्ट्रिक्ट मिनी गोल्फ एसोसिएशन द्वारा टीम को शुभकामनाएं दी गई।

0 Comments