खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 की तैयारी: देवास में 10 दिवसीय पेंचक सिलाट प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण
देवास। घोगला बीच, दीव में 4 जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 की तैयारियों के तहत देवास में चल रहे 10 दिवसीय पेंचक सिलाट ट्रेनिंग कैंप खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कैंप का निरीक्षण जिला खेल अधिकारी सुश्री सेना गाडरिया ने किया। कैंप में पहुंचकर उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा खिलाड़ियों के फिटनेस व तकनीकी अभ्यास का जायजा लिया।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक जावेद पठान और यशवंत डागोरे भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए मध्य प्रदेश के 12 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026, दीव के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, जागृति योगी, हर्ष जायसवाल, प्रांजल बुडानिया (देवास) अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल (जबलपुर) तृप्ति पांडे, आरुष शुक्ला (भोपाल) महेंद्र स्वामी (इंदौर) सारुन सोनवाने (बालाघाट)। टीम के कोच, मैनेजर और रैफरी की बात करें तो मध्य प्रदेश टीम की कोच निधि नन्हेट (बालाघाट) रहेंगी, टीम मैनेजर की जिम्मेदारी पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख (देवास) के पास होगी। देवास के अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को खेलो इंडिया बीच गेम्स के रेफरी पैनल में जगह मिली है, जिससे जिले के खेलजगत में उत्साह का माहौल है। कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को बीच गेम्स के स्वरूप, नियमों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करना है। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को तकनीक, फिटनेस, बीच सर्फेस पर बैलेंस और मैच सिचुएशन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

0 Comments