Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय उत्कृष्ट एवं विकास खण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश चयन परीक्षा

जिला स्तरीय उत्कृष्ट एवं विकास खण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश चयन परीक्षा

 देवास: उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया की  लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ किये गए है।

जिला स्तरीय उत्कृष्ट तथा विकासखण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में वे विद्यार्थी भाग लेने के पात्र होंगे, जो वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं। चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
प्रवेश चयन परीक्षा की संभावित तिथि 8 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।  आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित है।
परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है, जो कियोस्क के माध्यम से जमा किया जा सकता हैं । आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल 
www.mponline.gov.in पर किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर उपलब्ध है।
प्रचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थी उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में अध्ययन का अवसर प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...