देवास। राज्य आनंद संस्थान, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत श्री हरि गार्डन, में कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उत्सव में खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं बचपन की यादों को ताज़ा करने वाले अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर आनंद विभाग से कृपाली राणा एवं साफिया कुरैशी साथ ही लक्ष्मी राव, नेहा छाबड़िया, सोनल शर्मा, शुभांगी राठौर, मुस्कान राठौर एवं रेशु गुप्ता, प्रिंस राठौर, विजय परसाई, ओसाफ कुरैशी, अनिता राठौर, हर्षा तिवारी, ललिता राठौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस आयोजन का संपूर्ण संचालन एवं संयोजन हिना राठौर (आनंदम सहयोगी) द्वारा किया गया। उनके समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, सफल एवं आनंदमय रहा।
अंत में उपस्थित नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा एवं पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।

0 Comments