Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह 23 जनवरी बसंत पंचमी पर,,आवेदन की अंतिम दिनांक 13 जनवरी से बढाकर 14 जनवरी की गई

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह 23 जनवरी बसंत पंचमी पर,,
आवेदन की अंतिम दिनांक 13 जनवरी से बढाकर 14 जनवरी की गई
देवास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अन्तर्गत सामुहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन शासन द्वारा निर्धारित 23 जनवरी शुक्रवार (तिथी बसंत पंचमी) पर नगर निगम देवास के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विवाह एवं निकाह सुचारू रूप से सम्पन्न करवाये जाने के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन समारोह समिती के अध्यक्ष, श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास की अध्यक्षता मे समिती सदस्य, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, श्रीमती सीमा सोलंकी, श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, नवीन सोलंकी, सचिन जोशी, सुरेश सिलोदिया, शासकीय सदस्य उपायुक्त जाकिर जाफरी, श्रीमती संगीता यादव उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, श्रीमती महिमा जैन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिती में विवाह एवं निकाह के संबंध मे आनंद भुवन पैलेस पर समीक्षा बैठक कर उपायुक्त श्री जाफरी एवं श्रीमती जैन को स्थान चयन एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिये विधायक श्रीमंत पवार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समिती अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमंत पवार ने कन्या विवाह एवं निकाह के लिये नगर निगम द्वारा लिये जा रहे आवेदनों की अंतिम दिनांक 13 जनवरी से बढाकर 14 जनवरी निर्धारित की गई। विवाह एवं निकाह के आवेदन नगर निगम मे 14 जनवरी बुधवार को सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक प्राप्त कर जमा कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...