जिले के शासकीय कार्यालयों में 23 जनवरी को दिलाई जायेगी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
देवास: 22 जनवरी 2026 [शकील कादरी] अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी ने बताया कि 24 एवं 25 जनवरी को नॉन वर्किंग डे होने से 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ 23 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे दिलाई जायेगी। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 23 जनवरी को कार्यालय अंतर्गत समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों एवं नागरिकों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी।

0 Comments