श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर त्रि दिवसीय महोत्सव 30 जनवरी से,,,
देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर त्रिदिवसीय प्रभु भक्ति महोत्सव का 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 30 जनवरी शुक्रवार को श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु मंदिर पर वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 62 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। ध्वजारोहण के पूर्व सुबह 7.15 बजे स्नात्र महोत्सव होगा। तत्पश्चात श्री सत्तरभेदी पूजन महिला मंडल एवं सुलसा मंडल द्वारा सम्पादित की जाएगी। जिसके तहत ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात सकल श्री संघ के स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। विशिष्ट संघ पूजन भी की जावेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 30 जनवरी सुबह 9.30 बजे नितिन निश्चल कुमुद भाई कडिया परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण होगा। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर 31 जनवरी शनिवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 37 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिसके अंतर्गत सुबह 7.15 स्नात्र एवं ध्वज पूजन एवं 8 बजे ध्वजारोहण होगा। मुख्य शिखर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण होगा।विशिष्ट पूजन का आयोजन होगा। 1 फरवरी रविवार को सुबह 7.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का रंगारंग पूर्णिमा महाअभिषेक , स्नात्र पूजन एवं प्रभावना वितरण होगा। ट्रस्ट मंडल संरक्षक विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एवं अजय मूणत, भरत चौधरी, अतुल जैन ,दीपक जैन, राकेश तरवेचा , राजेन्द्र जैन गौतमपुरा वाला, अंकित जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, अशोक जैन , संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि ने समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

0 Comments