31 जनवरी को रिटायर होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगदीश वर्मा ने मा.वि.तालोद में फहराया तिरंगा
देवास: माध्यमिक विद्यालय तालोद के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि सरपंच देवेंद्र सिंह चौहान, उप सरपंच जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ जनों की सहमति से शासकीय माध्यमिक विद्यालय तालोद में पदस्थ जगदीश वर्मा से फहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा आने वाली 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं जगदीश वर्मा, वर्मा की कर्तव्य निष्ठा को ध्यान में रखकर दिया गया सम्मान इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह याशोना, योगेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद प्रतिनिधि जगदीश पोरवाल, पंचायत सचिव बलदेव सिंह , रविंद्र सिंह सोबाल सिंह, विजेंद्र सिंह, मेहरबान सेठ, मोती सिंह जी मानसिंह जी गजेंद्र सिंह राजपाल दादू ठाकुर सिंह , मोतीलाल पोरवाल, असलम शाह दीपेंद्र सिंह सहिद बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई अतिथियों द्वारा बच्चों को वार्षिक खेलकूद के पुरस्कार वितरित किए गए विद्यालय के अतिथि शिक्षक दिनेश चौहान, रचना सेंधव द्वारा बच्चों को अपनी तरफ से भी पुरस्कृत किया गया संचालन राजेंद्र सिंह सेंधव द्वारा और आभार वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती परवीन खान द्वारा माना गया।

0 Comments