भक्ति के रंग में रंगा देवास का रेलवे स्टेशन, 350 श्रद्धालु ब्रजधाम के लिए रवाना,,
मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल की गिरिराज परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ, रेलवे ’स्टेशन पर हुआ भावपूर्ण स्वागतदेवास। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में शुक्रवार को मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल की बहुप्रतीक्षित गिरिराज परिक्रमा एवं ब्रज यात्रा के लिए अंबेडकर नगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान “जय गिरिराज महाराज” और “राधे-राधे” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। पुष्पवर्षा से समाजसेवियों ने यात्रियों का भावपूर्ण स्वागत किया। करीब 350 श्रद्धालुओं का यह जत्था ट्रेन से ब्रजधाम के लिए प्रस्थान कर गया। यात्रा से पूर्व स्टेशन परिसर भक्तिमय वातावरण में बदल गया। श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यात्रा के सफल व मंगलमय होने की कामना की
यात्रा के प्रमुख आकर्षण-
इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ भजन-कीर्तन, फूल बंगला, छप्पन भोग, पंचामृत अभिषेक एवं संगीतमय महाआरती आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा के हर क्षण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने की विशेष तैयारियां की गई हैं।
प्रदेशभर से जुड़े श्रद्धालु-
इस सामूहिक ब्रज यात्रा में देवास, इंदौर, उज्जैन, बड़नगर, रतलाम, आगर, झाबुआ, मंदसौर और राजस्थान के भवानीमंडी सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाएं भक्त मंडल ने की है। प्रत्येक सदस्य को कार्ड जारी किए हैं। साथ ही यात्रा से संबंधित फोल्डर भी जारी किया है, जिसमें यात्रा से संबंधित पल-पल की जानकारी दी गई है।
13 वर्षों से अखंड भक्ति परंपरा-
मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल के दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा विगत 13 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। हर माह नियमित परिक्रमा और जनवरी माह में सामूहिक ब्रज यात्रा इस परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस दिव्य यात्रा में दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, राजीव खण्डेलवाल, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, मनोहर बिलावलिया, देवेंद्र नवगोत्री, मुकेश सिंह चौहान, संजय शर्मा, कृष्णवल्लभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, शुभम शर्मा, राकेश सोलंकी, सोहन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, सौरभ गोयल, अमित पंडित, राजेश गौड़, रुद्रराज मकवाना, मधुसूदन अग्रवाल, दीपक गर्ग, शंकरसिंह राजपूत, सत्यनारायण पटेल, विक्रम परमार, अशोक अग्रवाल, उमेश चतुर्वेदी, रमेशचंद्र मंगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

0 Comments