देवास। नगर निगम सभापति रवि जैन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रेमियर बेडमिंटन लीग सीज़न 4 में भरत विश्वकर्मा जी पी बघेल द्वारा गठित टीम राहुलश्री ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रेमियर बेडमिंटन लीग सीजऩ 4 के मेगा फ़ाइनल मुक़ाबले में विजेता व अच्युत मालाकार डॉ महेंद्र सोनगरा द्वारा गठित टीम मालाकार एंड सोंगरा शटलर्स ने उपविजेता होने का गौरव हासिल किया। दर्शकों ने अंतिम मुक़ाबलो में बड़चढ़ के हिस्सा लिया व खिलाड़ियो को प्रोत्साहित किया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास तथा टीम पी.बी.एल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति रवि जैन, विशेष अतिथि के रूप में रघुवीर सिंह भदौरिया,कीर्तिराज सिंह परिहार मुख्य प्रतियोगिता स्पॉन्सर दीपक सोनी,अमरजीत सिंह खनूजा,अच्युत मालाकार,अनंत सोनी,जावेद पठान मनचासीन रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संतोष दभाड़े ने की। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता सचिव रोहित गुप्ता,सौरभ वर्मा, पुनीत द्विवेदी, महेंद्र प्रताप राठौर, सुमित कुलकर्णी,विकास वर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के टीम ऑनर अजय दायमा,यश सोनी, वेदप्रकाश ठाकुर, भरत विश्वकर्मा, सुमित कुलकर्णी, डॉ संतोष दभाड़े,जी.पी. बघेल,डॉ नितिन डोर,अच्युत मालाकार,डॉ महेंद्र सोनगरा,अंकित त्यागी,लड़्डुमाल चौधरी,मनीष मूंदड़ा,विनायक बिंदल को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में टीम पी.बी.एल की सराहना करते हुए कहा कि देवास शहर के लिए यह एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है व इसे आगे चल कर संभाग व राज्य स्तर तक ले ज़ाया जाए। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक भटनागर ने किया व आभार रोहित गुप्ता ने माना। फ़ाइनल मुक़ाबले में टीम राहुल श्री के खिलाड़ी भारत विश्वकर्मा प्रयास राजानी हितेन्द्र सिंह परिहार विक्की चौहान सौरभ वर्मा विकास वर्मा पुनीत द्विवेदी हिमांशु राजपूत अशोक चौबे राकेश जैन फतेह सिंह पवार ने टीम मालाकार एंड सोनगरा शटलर्स को 4/1 से पराजित किया।

0 Comments