Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश------------जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने 60 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिये-------------

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
------------
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने 60 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिये
-
     देवास 27 जनवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 60 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्‍या कलेक्टर श्री सिंह को बताई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने आवेदकों की समस्‍याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबल योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता दिलाई जाये

  जनसुनवाई में आवेदक जीवन सिंह ने संबल योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
नेत्रहीन सर्टिफिकेट, आयुष्‍मान कार्ड एवं खाद्यान पर्ची बनवाई जाये

जनसुनवाई में आवेदक अनिरूद्ध पाठक निवासी देवास ने नेत्रहीन सर्टिफिकेट, आयुष्‍मान कार्ड एवं खाद्यान पर्ची बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये

 जनसुनवाई में आवेदक पप्‍पू पिता बाबूलाल निवासी सिरोलिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

नर्मदा पाइप लाइन डाली जाये

 जनसुनवाई में सांईनाथ कॉलोनी देवास के निवासियों ने नर्मदा पाइप लाइन के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलाई जाये

 जनसुनवाई में आवेदक रमेश निवासी गढ़ख‍जूरिया ने किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

शासकीय उचित मूल्‍य दुकान से राशन दिलाया जाये

जनसुनवाई में आवेदिका सुमित्रा निवासी चौबाराधीरा शासकीय उचित मूल्‍य दुकान से राशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

 जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...