देवास: कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल त्रिलोक नगर के 33 वे वार्षिकोत्सव का समापन गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निर्विघ्न संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 8 रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य श्री आर.पी. मिश्रा सर के द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रबंधक श्री रितेश मिश्रा सर, प्रज्ञा मैडम महेंद्र जैन सर के द्वारा किया गया अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन छात्रा कुमारी माही विश्वकर्मा एवं वैष्णवी शर्मा कक्षा ग्यारहवीं के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन महेंद्र जैन सर के द्वारा माना गया ।आज सांस्कृतिक कार्यक्रम की जो प्रस्तुति स्कूल के बच्चों के द्वारा दी गई उसने ऑपरेशन सिंदूर, भाषावाद की समस्या और भी कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई।सभी पालकों ने इसकी सराहना की गई।

0 Comments