77 वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति की गूंज से गूँजा म.पु.रा.प शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर
देवास। देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस कन्या महाविद्यालय परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्रीमती वीणा महाजन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. डी. सोनी जी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, संपूर्ण वातावरण जन-गण-मन की गूंज और भारत माता की जय के नारों से गूँज उठा। उपस्थित छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी. डी. सोनी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमा शंकर नागर एवं राकेश कुमावत सैनिक रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षपूर्ण दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए वर्तमान पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुभवों को सुनकर उपस्थित छात्राएं भाव विभोर हो उठीं। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति गीतों, मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों एवं प्रेरक उद्बोधनों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जनभागीदारी प्रभारी डॉ अनीता भाना ने किया। प्रियांशी भार्गव, ऋषिका पांचाल, अंकित मालवीय, पायल पटेल, प्रिया कुमावत, स्वाती नरवरिया, शारदा शिंदे, योगिता गौड, फेजा खान, मनीषा देवड़ा, मुस्कान धौलपुरे, भाविका सूर्यवंशी संध्या बामनिया, पायल चौहान, प्रज्ञा सोनी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शर्मिला कांटे द्वारा किया गया। डॉ अनुपमा तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रो. प्रीति तगाया द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने गणतंत्र दिवस को एक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय आयोजन बनाने में सहयोग दिया। पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया और कार्यक्रम राष्ट्र गौरव के भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ, डॉ.उज्ज्वला बाबर, प्रो. चारुशीला भोसले, प्रो. अनीता भाना, प्रो.लोकेश जारवाल, प्रीती तगाया, डॉ.विजय चौहान, क्रान्तदर्शी सिंदल, डॉ.विजय चौहान, डॉ.रेखा जामोद, डॉ.राहुल कौशल, राजीव कुमार साहू डॉ.वर्षा जायसवाल प्रो.वंदना राजपूत, प्रो.साजिया शेख, प्रो.नेहा राठौर, प्रो बबीता बागवान, अंकित सक्सेना, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अजित कर्मा, रघुनाथ मालवीय, अजय वर्मा, मनीष दुबे, एस. के व्यास, योगेंद्र सिंह कावल, अभय तंवर, प्रतिक्षा चौहान, भावना जोशी, अल्पना कुशवाह, रवि कुमार भाटी, कमल किशोर, विजय योगी, ललित टेलर, ऋतिक केवट, राधा पांडे, पवित्रा बाई , प्रेम बाई, सरजू बाई, मीना घावरी, प्रभुलाल बरोड़ एवं छात्राएं उपस्थिति रही।
0 Comments