देवास - देवास-उज्जैन रोड स्थित अमलतास विश्वविद्यालय के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रभक्ति के इस पावन पर्व पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेश चौधरी जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री, किसान मोर्चा थे। उन्होंने ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के छात्र होने के नाते भविष्य में भी आपको देश सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
अमलतास नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अमलतास विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने अपनी नृत्य कला से सबका मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भावनात्मक ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम का सबसे खास पहलू अमलतास नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के हितग्राहियों की भागीदारी रही। नशामुक्ति केंद्र के मरीजों ने देशभक्ति गीतों के जरिए आपसी एकता और प्रेम का संदेश दिया। प्रबंधन के मार्गदर्शन में इन हितग्राहियों ने राष्ट्रीय गीत, कविता और योग का प्रदर्शन किया। उनकी इस सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा को देख वहां मौजूद डॉक्टर, स्टाफ और छात्र आश्चर्यचकित रह गए और सभी ने उनकी हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े, डीन. ए.के. पिठवा , निदेशक डॉ. प्रशांत, रजिस्टार श्री संजय रामबोले, सभी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संगीता,डॉ. नीलम, डॉ. योगेन्द्र ,डॉ. अनिता , डॉ. स्नेहा एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ, डॉक्टर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Comments