Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिले में उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,, जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली

देवास जिले में उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,,

जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली

     देवास 26 जनवरी 2026 [शकील कादरी] जिले में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने झण्‍डावंदन कर सलामी ली। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने सुसज्जित वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण वाहन में पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद भी उपस्थित थे।

      परेड निरीक्षण उपरांत कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। उन्होंने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। मार्च पास्ट के उपरांत रंग-बिरंगे गुब्बारे को खुले आसमान में छोड़े। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र के प्रहरी एवं शहीदों के परिवारजनों का सम्मान किया। इसके पश्‍चात सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, झांकियों का प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी राधाबाई स्‍कूल ने जीता प्रथम पुरस्कार

      सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी राधाबाई कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय को प्रथम, बीसीएम देवास को द्वितीय तथा होली ट्रिनिटी स्‍कूल देवास को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय क्षिप्रा को प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार मिला।

परेड शस्‍त्र सहित में सीआईएसएफ बीएनपी देवास को मिला प्रथम पुरस्कार

     शस्‍त्र सहित परेड में सीआईएसएफ बीएनपी देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष देवास को द्वितीय, जिला होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार मिला।

परेड शस्‍त्र रहित में एनसीसी सिनियर केपी कॉलेज को मिला प्रथम पुरस्कार

     शस्त्र रहित परेड में एनसीसी सिनियर केपी कॉलेज को प्रथम, एनसीसी जूनियर उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास को दूसरा स्थान, एनसीसी जूनियर शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। नगर सेना बैंड को प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार मिला।

झांकियों में जिला शिक्षा केन्‍द्र को मिला प्रथम स्थान

     मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में जिला शिक्षा केन्‍द्र देवास की झांकी को प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को द्वितीय, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
     मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियोंको सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में समाजिक संस्‍थाओं एवं जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्‍मानित किया गया। जिसमें टीएसीसी द्वारा सीएसआर मद से 43 लाख रूपये के फुड बास्‍केट वितरित करने पर सम्‍मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ केके धुत विभिन्‍न सामाजिक कार्यो में सहभागीता पर सम्‍मानित किया गया। अमलतास अस्‍पताल को आयुष्‍मान कार्ड, नशा मुक्ति एवं विशेष बच्‍चों में उल्‍लेखनीय कार्य करने पर सम्‍मानित किया गया। रेलिग्रेस पेरेन्‍टल प्राईवेट लिमिटेड को फार्माटिकल सेक्‍टर एवं नमो कर्पोरेशन मक्‍सी रोड द्वार 24-24 करोड़ का निवेश कर रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने पर सम्‍मानित किया गया। बेडमिंटन खिलाड़ी सुश्री भूमिका वर्मा को राज्‍य स्‍तरीय सिनियर बेडमिंटन प्रतियोगिता में विजय होने एवं पेचक सिलाट खिलाड़ी सुश्री भूमिका जैन को प्रथम खेलों इण्‍डिया बीज गैम्‍स में पदक जीतने पर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कालोनी देवास को आईएसओ प्रमाण-पत्र मिलने पर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

     कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर संजीव जैन, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी ट्राफिक श्री एच एन बॉथम, कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम श्री अभिषेक सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण। जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी एवं श्रीमती स्‍वेता विवेक काकड़े ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...