Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ,पुष्प, और वर्धमान ने 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ,पुष्प, और वर्धमान ने 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया
 देवास: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप उज्जैन रीजन के बैनर तले दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ, पुष्प, और वर्धमान देवास ने शासकीय स्कूल जवाहर नगर में 77 वां गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि श्री निलेश जैन छाबड़ा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन उपाध्यक्ष एवं श्री विमल जैन संयुक्त महासचिव फेडरेशन ,वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रतिनिधि श्री रुपेश वर्मा, जवाहर नगर और प्रधानाध्यापक आशा दुबे मैडम के  आतिथ्य में किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनीष स्वतंत्र जैन सचिव, उज्जैन रीजन के द्वारा की गई| तीनों ग्रुपों के अध्यक्ष श्री पवनजी जैन सतपथ, श्री महेन्द्र जैन,पुष्प एवं श्री अंकुर जैन वर्धमान एवं सभी ग्रुप सदस्यों के द्वारा मनाया गया। इस  अवसर पर श्री अरविन्द पाणोत, एस.पी.सेठी, धीरेन्द्र जैन, पारस जैन, विकास अपने, अभिषेक जैन सिहोर, अभिषेक जैन खातेगांव आदि पदाधिकारियों की भी गौरवमयी उपस्तिथि थी| 
प्राचार्य द्वारा स्कूल की उतरोत्तर उन्नति एवं शाला में किये जाने वाले कार्यों के बारे में सभी को विस्तार से अवगत करवाया| पार्षद द्वारा शासन द्वारा किये गए कार्यों पर अतिथियों को अवगत करवाया गया और स्कूल को उच्चतर माध्यमिक बनवाने के प्रति कृत संकल्पित होना भी बताया जिसके लिए वो शासन से उचित कार्यवाही की मांग करेंगे| मुख्य अतिथि श्री निलेश जैन छाबड़ा एवं विमल जैन द्वारा भी बच्चो को आशीर्वचन प्रदान किये गए| तीनों ग्रुप के सभी दंपति सदस्य उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री निलेश जैन छाबड़ा के द्वारा वहां उपस्थित सभी बच्चों को अपनी तरफ से पुरस्कार का वितरण किया गया और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। 
आभार रीजन सचिव श्री मनीष स्वतंत्र जैन द्वारा किया गया

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...