देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रामवंशज, देवास द्वारा नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में सभी धर्म गुरुओं का शाल और श्री फल द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक स्वामी 1008 श्री राम चरण जी महाराज, अनुयायी राम सुमिरन जी साहब एवं सिख समाज गुरु सिंह सभा के धर्म गुरु के ज्ञानि जसपाल सिंह जी , ज्ञानि अमर सिंह जी का स्वागत किया गया तथा चर्च के पादरी का स्वागत किया गया तथा नायब शहर काजी नोमान अहमद अशरफी का स्वागत किया गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सर्व धर्म सम्मान हमारे संविधान की आत्मा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ठा. रविन्द्र सिंह पंवार,मनोहर सिंह मकवाना,
मनोहर सिंह राजपूत, रविन्द्र सिंह चौहान ,महेश सोनी,समाज सेवी शरीफ मामू तथा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। क्षत्रिय महासभा ने सभी देश वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।

0 Comments