देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्कांक्षी योजना में स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार 23 जनवरी को क्रेडिट कार्ड योजना का वर्चुअल शुभारंभ कर किया। उक्त कार्यक्रम नगर निगम देवास के सभा कक्ष में आयोजित हुआ। जिसमें महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ट विभाग अध्यक्ष शीतल गोहलोत के साथ वर्चुअल कार्यक्रम को देखा एवं सुना ओर प्रधानमंत्री के इस जनकल्याणकारी योजना का वर्चुअल शुभारंभ पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के समस्त हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराकर क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
बैंक का ऋण वापसी एवं डिजिटल लेनदेन कर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले
स्वनिधि योजना के तहत जिन हितग्राहियों का 20 हजार का ऋण पूर्ण हो चुका है उन्हें क्रेडिट कार्ड प्रदाय किया जाएगा। जिसकी अधिकतम लिमिट रु 30 हजार रहेगी। सभापति रवि जैन ने कहा कि बैंक का ऋण वापसी एवं डिजिटल लेनदेन कर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले एवं क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा आपको बड़े व्यवसाईयों के बराबर लाकर खड़ा किया है।
योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ हितग्राही लें एवं नियमित ऋण वापसी करें
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ हितग्राही लें ओर लाभ लेकर अपने परिवार के साथ खुश हाल जीवन जियें तथा अपने बच्चों को शिक्षा दिलावें तथा व्यवसाय के लिये ऋण की नियमित किश्त जमा कर अगली बडी राशि का ऋण लेकर ओर मजबूत आत्मनिर्भर बनें।
वर्ष 2025-26 में 474 लाख का ऋण वितरण किया गया
श्री गेहलोत ने बताया प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में वर्ष 2025-26 में 474 लाख का ऋण वितरण किया गया है। कार्यक्रम में हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा ऋण वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी उपायुक्त जाकिर जाफरी, सिटी मिशन मैनेजर विशाल जगताप, सुनील जोशी, अंजुम शेख, आकांशा, ज्योति, शारदा धारू, वहीदा सैय्यद एवं बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments