Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उप जेल बागली में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

उप जेल बागली में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

देवास बागली : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में एवं श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में दिनांक 24.01.2026 को उप जेल बागली, में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । 
उक्त शिविर में माननीय श्री अजय प्रकाश मिश्र, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने अपने उद्बोधन में उपस्थित बंदियों को उनके प्रकरण में अधिवक्ता न होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से प्रकरण में पैरवी एवं अपील करने हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है, जानकारी देकर जागरूक किया,
उक्त शिविर में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास में सहायक अधीक्षक, उपजेल बागली, स्टॉफ सहित, बंदीगण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...