Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शान्ती बाल निकेतन स्कूल का विदाई समारोह संपन्न

शान्ती बाल निकेतन स्कूल का विदाई समारोह संपन्न
देवास। शान्ती बाल निकेतन हा. से. स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल रामाश्रय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक राजेश गोयल द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने तम्बोला, चेयूर रेस, टेलेन्ट सर्च, नृत्यू, गायन आदि गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक, शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कर संचालक राजेश गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चेयर रेस-विशाल अग्रवाल, टेलेन्ट सर्च-पल्लवी नागर, तम्बोला-रोशनी, मि. फेयरवेल चेतन अग्रवाल, मिस फेयरवेल प्राची घोरपड़े को देकर, शुभकामनाएँ दी। प्रतियोगिता में 12 वी के विद्यार्थियो ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये। विद्यालय के संचालक ने प्रेरणादायी भाषण एवं फोटो, भगवद्गीता एवं कार्डस वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में 12वीं के विद्यार्थीयों ने भावुकता पूर्ण शब्दों, से  विद्यालय का आभार एवं अपने अनुभवों को. 12जी कक्षा के पढ़ाने वाले सभी शिक्षको को व्यक्त किये।  शिक्षको ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते बधाईया और शुभकामनाएं दी। 11 वीं छात्रा आशना नाज एवं राज के द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं संचालन शिक्षिका प्रिया व नीतू द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्या पल्लवी जाधव ने नारी सम्मान पर जोर देकर विद्यार्थीयों को समझाते उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एव शिक्षक और शिक्षिकाओं को एवं विद्यार्थियो को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन आशना और राज जायसवाल व शिक्षिका नीतू सिंह ने मिलकर किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...