शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
देवास: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में एवं श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में दिनांक 24.01.2026 को शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास, में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त शिविर में श्री राजेन्द्र कुमार पाटीदार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देवास ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्राओं को शासन द्वारा संचालित बालिका कल्याण से संबंधित योजना की जानकारी, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, राज्य शासन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जागरूक किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से म.प्र.शासन द्वारा संचालित योजना अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया ।
इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अंजना तिवारी, प्रधानाध्यापक सहित स्टॉफ, छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments