Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

व्यापार, रोजगार एवं शिक्षा मेले का सफल आयोजन संपन्न

व्यापार, रोजगार एवं शिक्षा मेले का सफल आयोजन संपन्न
देवास। जरिया बिज़नेस सॉल्यूशन एवं कर्मयोग ट्रस्ट द्वारा शहर में दूसरी बार कौशल विकास, रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापार, रोजगार एवं शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय मेला 24, 25 एवं 26 जनवरी को साया गार्डन, बीमा हॉस्पिटल के पीछे, प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित हुआ। मेले का शुभारंभ शहर काज़ी अबुल कलाम, उद्योगपति एवं समाजसेवी सलीम शेख (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मानव अधिकार परिषद, इंदौर), पूर्व सभापति अंसार अहमद, वरिष्ठ पत्रकार हाजी असलम कुरैशी, शकील कादरी, फारूक पठान, उस्मान शेख, रिज़वान खान, तौसीफ शेख (डायरेक्टर आयपीएस एण्ड एटीएस ग्रुप), अय्यूब भारती एवं जरिया के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। तीन दिवसीय मेले में व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए तरीके, पारंपरिक कार्यों को आधुनिक रूप देने की जानकारी, बिज़नेस नेटवर्क विस्तार, शिक्षा एवं स्कॉलरशिप तथा स्टार्टअप शुरू करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न उद्योगों, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लेकर युवाओं को उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर साईनाथ स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं एंजल कॉन्वेंट स्कूल एवं चिल्ड्रन पैरेडाइज स्कूल के विद्यार्थियों ने रॉबर्ट एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसी अवसर पर शहर काज़ी अबुल कलाम , अय्यूब भारती एवं खलीक चाचा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईशान राणा, पार्षद प्रतिनिधि वसीम हुसैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन दादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत एक भव्य मुशायरे का भी आयोजन किया गया। अंतिम समापन समारोह पार्षद मुस्तफा अहमद (हाथी वाले) एवं वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ इक़बाल के करकमलों से संपन्न हुआ। मेले में रोबोट वाला इंदौर, एमफुट टेक इंदौर, आयपीएस एण्ड एटीएस ग्रुप पीथमपुर, दादाजी एम्पायर इंदौर, बग्स एनिमेशन, वॉग जी मसाले इंदौर, सेहत की पाठशाला, स्टार वे लीगल सर्विस इंदौर सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से जरिया ट्रॉफी चौंपियनशिप का आयोजन किया गया, वहीं मेट्रो कलेक्शन सेंटर द्वारा शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की निशुल्क जांच की गई। मेले के सफल आयोजन में कर्मयोग ट्रस्ट की सीनियर एवं जूनियर टीम का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी जरिया टीम वसीम शेख द्वारा दी गई। इस मौके पर वसीम शेख (कर्मयोग), फिरोज खान, परवेज रब्बानी, जावेद शेख, अजहर शेख, फैजान हुसैन, समीर अली, अली शेख, मोहम्मद शेख, मलिक शेख, मोहम्मद उबैद, सरफराज पठान, तबरेज शेख, शाहिद शेख, रेहान शेख, मुदब्बिर कादरी, अमान शेर खान मंसूरी, ज़ैद शेख, अली शेख परफेक्ट, इखलास शेख़, मोहम्मद अलीश सिद्दीकी, फरहान भाई। उपस्थित थे!

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...