Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 
देवास:इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया  । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री हेमेन्द्र निगम काकू,श्री आदिल पठान एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी आमीन शैख़ उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत रामेश्वर पटेल सर ,सचिव मिर्ज़ा मुशाहिद बैग एवं प्राचार्य सैयद मकसूद अली द्वारा किया गया |
इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत , कविता एवं भाषण की प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही विद्यालय में  आयोजित स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया |
श्री हेमेन्द्र निगम ने अपने उद्बोधन में कहा की संविधान हमें केवल अधिकार नहीं देता, बल्कि 'कर्तव्यों' की भी याद दिलाता है। एक छात्र के रूप में आपका सबसे बड़ा कर्तव्य अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार रहना हैं और नए कीर्तिमान स्थापित करना है। साथ ही निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

श्री आदिल पठान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की युग बदल रहा  है, और इस बदलते युग  में आपको नया कुछ  सोचने की क्षमता जाग्रत करनी होगी साथ ही कहा की एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है |
आमीन शैख़ ने ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह विद्यालय की उप प्राचार्य शबीना सैयद, संजय देवल, एवं हेड बॉय अयान मिर्ज़ा द्वारा भेंट किए गए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कु.युशरा अली एवं  कु.इंशरा खान ने किया एवं आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना |

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...