पीएचई विभाग में पदस्थ इकबाल शेख को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) खण्ड देवास में कार्यरत कर्मचारी श्री इकबाल शेख को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सिविल लाइन स्थित कार्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री अमित सिंह तथा सहायक यंत्री श्री व्ही.एस. रावत एवं श्रीमति पूजा शर्मा ने श्री शेख का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में श्री शेख के सेवाकाल की निष्ठा, कार्यकुशलता और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मालवीय सहित इरफान शेख, माजिद हुसैन, मो. इकबाल खान, आशीष पवार, राजेन्द्र पारीख एवं अन्य कर्मचारियों ने भी श्री शेख के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। सहकर्मियों ने कहा कि श्री शेख का सहयोगी स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। अंत में श्री इकबाल शेख ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।

0 Comments