Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला जेल में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कवि सम्मेलन में सहभागिता कर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला जेल में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कवि सम्मेलन में सहभागिता कर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये
     देवास 26 जनवरी 2026 [शकील कादरी] कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला जेल में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कवि सम्मेलन में सहभागिता कर जेल कर्मचारी/अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में कवियों द्वार बहुत ही मन मोहक प्रस्तुतियां दी गई।

     इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आपके जीवन में यह दिन खुशहाली लाये। उन्‍होंने कहा कि आप जिस कारण से इस सुधार गृह में आये है, उसका आत्‍मचिंतन कर अपने व्‍यक्तित्‍व में सुधारकर यहां से कुछ न कुछ सीख कर वापस सामाजिक जीवन में जाये। यह आयोजन आपके जीवन एक सकारात्‍मकता लायेगा। जब भी यहां से लोटे तो एक बेहतर व्‍यक्ति बनकर लौटे और जीवन में पुन: एसी गलती नहीं करें, जिस वजह से आप यहां आये है।
     एसपी श्री पुलिस अधीक्षक के गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब भी आप इस जेल से निकले तो एक अच्‍छे नागरिक बनकर निकले और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा जेल में हर साल अयोजन बहुत अच्छे से होता है सभी कैदी इन आयोजनों से प्रेरणा लें और राष्ट्र विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन श्री चेतन उपाध्‍याय ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विद्याभूषण प्रसाद, उप जेल अधीक्षक श्री अनिल दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, अधिवक्ता श्री अनिल सिकरवार, जेल स्‍टॉफ उपस्थित था।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...