देवास: कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल ने 33 वे वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन स्पोर्ट्स डे प्रोग्राम का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री के. के .मिश्रा सर संकुल प्राचार्य ना वि मा नंबर 1 एवं श्री सहज सरकार सर लीगल एडवाइजर शिक्षा विभाग देवास रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य श्री आर पी मिश्रा सर के द्वारा की गई। अतिथियो का स्वागत स्कूल प्रबंधक रितेश मिश्रा,प्रज्ञा मिश्रा, महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण श्रीमती रामकन्या मैडम के द्वारा दिया गया।कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। आभार पूजा मैडम के द्वारा माना गया। अतिथियों के द्वारा बच्चों के लिए मोटिवेशनल स्पीच दी गई।सभी प्रकार के गेम्स का आयोजन संयोजन गेम्स टीचर,आयुष सर के द्वारा किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ा गतिविधियों के पुरस्कार का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। विशेष सहयोग उमा, विद्या,सोनम,रेखा,किरण भुजाड़े मैडम का रहा।सभी स्टाफ सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। आज खो खो एवं कबड्डी के मैच का आयोजन रखा गया।

0 Comments