Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को दी नववर्ष की बधाई

 नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को दी नववर्ष की बधाई
देवास। नया वर्ष मंगलमय रहे पूरा निगम परिवार स्वस्थ रहे और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का परिवार स्वस्थ रहे। इसी मंगल कामना के साथ निगम बैठक हॉल में आयोजित सौजन्य बैठक मे नये वर्ष की निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आयुक्त दलीप कुमार ने बधाई दी। आयुक्त दलीप कुमार का निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेड़ेकर उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, प्र.कार्यपालन यंत्री इन्दूप्रभा भारती, कार्यालय अधिक्षक रंजीत सिंह पंजाबी, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री मुशाहिद हन्फी, सौरभ त्रिपाठी, जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान के साथ सभी उपयंत्री एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि गत वर्षों की तुलना में वर्ष 2026 में भी हम अपनी कार्यशैली से अधिक नई उपलब्धियां हासिल करेंगें। आयुक्त ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को लगन मेहनत ईमानदारी से कार्य करने तथा आम नागरिकों को निगम के कार्यों में कोई परेशानी नहीं आवे ऐसी व्यवस्था में भी अत्यधिक सुधार लाने हेतु कहा। आयुक्त ने कहा कि निगम हमारी कर्मभूमि है, हमें कार्य के प्रति हमेशा सजग रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 भी आ रहा है। निगम परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों को देवास शहर के नागरिकों के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग लेना है और देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने हेतु कार्य करना है। इसी के साथ आयुक्त ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...