देवास। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शहर में शुद्ध पीने के पानी को लेकर निगम के जल प्रदाय विभाग के अधिकारी एवं जल वितरण में लगे सभी कर्मचारी और सुपरवाइजरों के साथ आहूत बैठक में विस्तृत चर्चा की। महापौर ने शहर में जल वितरण पर पूरी तरह से जानकारी लेते हुए प्रत्येक वार्ड से सुपरवाइजर के द्वारा किसी भी प्रकार का गंदे पानी की शिकायत या वितरण में कोई समस्या है उस पर जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए. महापौर ने शहर में जल वितरण में लगे सभी सुपरवाइजरों से पृथक पृथक से वार्डों की जानकारी ली जिसमें कुछ वार्डों में कुछ स्थानों पर गंदे पानी की शिकायतें प्राप्त हो रही है या हुई है, उस पर किए जा रहे हैं कार्यों की भी समीक्षा की। शहर में किये जा रहे जल वितरण का समय भी पूछा समय पर जल वितरण हो रहा है, कुछ वार्डों में गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने पर उस समस्या का निराकरण हुआ, उस पर तथा शुद्ध जल वितरण समय पर, दिए जाने के लिए कर्मचारी एवं अधिकारियों को महापौर ने बधाई भी दी, कुछ वार्डों में पानी का प्रेशर सही नहीं होने से पानी के प्रेशर को सुधारे जाने हेतु कहा । महापौर ने तीन दिवस में शहर की सभी जल वितरण वाली पानी की टंकियों को साफ करने हेतु कार्यपालन यंत्री एवं आई.एच.पी. कंपनी को निर्देश देते हुए दी गई समय अवधि में, सभी टंकियां साफ हो जाने की जानकारी से अवगत कराने हेतु कार्यपालन यंत्री को कहा। सभी सुपरवाइजर को अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में खुले प्लाटों में ओपन कनेक्शन या सड़क किनारे पर ओपन नल कनेक्शन हो तो उसे बंद करने के निर्देश भी दिए. अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने की कार्रवाई के लिए महापौर ने 15 दिवस निर्धारित किया है ,15 दिवस में अधिक से अधिक अवैध कनेक्शनों को वैध करने तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट समक्ष में प्रस्तुत करने हेतु सभी वार्ड उपयंत्री एवं सुपरवाइजरों को कहा। जिन घरों के सामने नल कनेक्शन के अगर गड्ढे हैं तो वहां लाइन सुधार कार्य कर गड्ढे भरवाने को कहा, ताकि उसमें एकत्रित पानी से लाइनों में गंदा पानी नहीं जावे। साथ ही वार्डों में डाली जा रही अमृत 2.0 .की लाइन पर भी चर्चा करते हुए उसमें हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्य कराने हेतु दिशा निर्देश दिए. अमृत2.0 की डाली जा रही लाइन में लेबलिंग तथा नागरिकों को दिए जा रहे हैं नल कनेक्शन पर भी आक्रोश व्यक्त किया, कंपनी के द्वारा नागरिकों को दिए जा रहे नल कनेक्शन में अतिरिक्त राशि लिए जाने की शिकायत महापौर को प्राप्त हुई, उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने सख्त लहजे में व्यवस्था सुधार के लिए अधिकारियों को तथा कंपनी के टीम लीडर को निर्देश दिए, आगामी दिनों में इस प्रकार की कोई समस्या प्राप्त होती है तो कंपनी पर कार्रवाई की जाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री इंदु प्रभा भारती को दिए ।
अमृत 2.0 के अंतर्गत वार्ड में डाली जा रही लाइनों में री रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता से हो . गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को दिए। अमृत 2,0 के अंतर्गत बान्कों की टीम निगम के शर्तों के अनुकूल कार्य समय पर नहीं कर रही है और उनके प्लंबरों के द्वारा किए जा रहे नल कनेक्शन में अतिरिक्त राशि लिए जाने की प्राप्त शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निराकरण किया जाने के भी निर्देश दिए । बैठक के दौरान महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल के साथ विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं कार्यपालन यंत्री इंदु प्रभा भारती सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी दिनेश चौहान के साथ क्षिप्रा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान लैब में पानी के शुद्धिकरण को लेकर पानी में डाली जा रही ब्लीचिंग, एलम, की मात्रा की भी जानकारी ली, तथा महापौर ने लेब में पानी की जांच हर दो घण्टे में करने के पश्चात ही पानी सप्लाय किया जाने हेतु कहा। शहर की जनता को पीने का पानी शुद्ध एवं साफ सुथरा मिले इस हेतु कार्यपालन यंत्री इंदु प्रभा भारती को निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।

0 Comments