Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए देवास टीम उत्तराखंड रवाना

तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए देवास टीम उत्तराखंड रवाना

देवास। देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की टीम रवाना हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, रायसेन, धार और जबलपुर जिलों से कुल 42 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि देवास जिले के 10 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे।
देवास से चयनित खिलाड़ी:
जैनब खान, महिमा पटेल, खुशी कौशल (सीनियर), हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी झाला, सारिका देवड़ा, वैष्णवी सूर्यवंशी, श्रेयश पटेरिया, विराज चक्रवर्ती एवं कृष अन्नामलाई। निर्णायक दल में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास, विनीता रायकवार (भोपाल) और हिमांशी जाट (इंदौर) शामिल रहेंगे। मध्य प्रदेश टीम के कोचिंग स्टाफ में बालक वर्ग के कोच पंकज परासर (भोपाल), बालिका वर्ग की कोच विशाखा कोल (जबलपुर) तथा टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा (रतलाम) शामिल हैं। खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व संस्था के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, खिलाड़ी भूमिका जैन, जागृति योगी, रेफरी, कोच, खिलाड़ियों एवं पालकों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...