राष्ट्रीय पदक विजेता भूमिका जैन का कलेक्टर किया सम्मान
देवास। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्य प्रदेश के देवास जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी भूमिका जितेंद्र जैन ने दमन-दीव में आयोजित टुंगल इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। भूमिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन देवास में स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि भूमिका की यह सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। भूमिका को सम्मानित किए जाने पर यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के पदाधिकारियों, रेफरी, कोच, खिलाड़ियों एवं पालकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

0 Comments