देवास। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन मे निगम की टीम के द्वारा जल अभियान के तहत वार्डाे में निगम द्वारा किये जा रहे पानी के सप्लाय का सेंपल लिया जाकर लेब मे भी टेस्ट कराकर गुणवत्ता की जांच की जा रही है। आयुक्त ने वार्डाे मे भ्रमण के दौरान रहवासियों से भी पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर फीडबेक लिया जिसमंा रहवासियों द्वारा बताया कि निगम द्वारा सप्लाय किये जा रहे पीने का पानी गुणवत्ता युक्त मिल रहा है।
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
आयुक्त ने क्षिप्रा स्थित नवीन निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षक निगम अधिकारियों के साथ किया। निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य धीमी गति से होने पर कार्य कर रही फर्म को कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा तथा संबंधित अधिकारी को कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश दिये।
टेस्टिंग लेब का भी किया निरीक्षण
क्षिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर स्थित लेब टेस्टिंग का निरीक्षण आयुक्त ने किया जहां देवास शहर मे लेब टेस्ट के पश्चात पानी की गुणवत्ता की जांच उपरांत पीने का पानी दिया जाता है। आयुक्त ने लेब टेक्निकल अधिकारी से जानकारी लेते हुये पीने के पानी मे एलम एवं ब्लीचिंग तथा टर्बिडीटी की मात्रा की जांच कर प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी दिये जाने हेतु कहा। उपयंत्री राजेश कौशल को लेब टेस्टिंग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं मे सुधार किये जाने के साथ किये जा रहे कार्याे की एवं लगने वाली सामग्रीयों के संचालन संधारण मेन्टेन करने हेतु कहा तथा 22 एम.एल.डी. प्लांट के फ्लोक्युलेटर को 26 जनवरी के उपरांत साफ किये जाने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं उपयंत्री राजेश कौशल को दिये।

0 Comments