शासकीय सांदीपनि उमावि सन्नौड़ में पाँच दिवसीय कैरियर मेले का समापन
सन्नौड़:शासकीय सांदीपनि उमावि सन्नौड़ में दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित पाँच दिवसीय कैरियर मेले का समापन आज संपन्न हुआ। समापन अवसर पर डॉ. कविता सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईपीएस अकैडमी इंदौर एवं डॉ. अंकित सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल यूनिवर्सिटी इंदौर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
मार्गदर्शकों द्वारा विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि कैरियर क्या है, कैरियर का चयन क्यों आवश्यक है तथा कैरियर का सही चयन कैसे किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की सलाह दी।
डॉ. अंकित सोनी ने कैरियर चयन के लिए 3P फॉर्मूला – पैशन, पोटेंशियल एवं प्रोस्पेक्टस के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. कविता सोनी ने विद्यार्थियों को डेटा साइंस, डिजिटल वर्ल्ड, डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विज्ञान क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से समझाया।
कैरियर मेले के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अनेक प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों के मन में कई जिज्ञासाएँ थीं जैसे प्रशासनिक सेवा में कैसे प्रवेश लिया जाए, प्रशासनिक सेवा के लिए किस विषय का चयन उपयुक्त है, विज्ञान के क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य विकल्प उपलब्ध है आदि। ऐसे कईं प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों को करियर मेले के माध्यम से मिले।
अंकित सर एवं कविता मैडम के द्वारा विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि भविष्य में केवल पैसा कमाना ही नहीं, बल्कि संतुष्टि भी आवश्यक है। साथ ही बार-बार विषय बदलने से बचने और करियर चुनने से पहले स्वयं को जानने की सलाह दी गई।करियर
मेले से विद्यार्थियों को अपने करियर चुनने हेतु आत्मविश्वास मिला।
कैरियर मेले का यह सफल आयोजन विद्यालय के समर्पित शिक्षक श्री दीपक नामदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषि मालवीय सर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा नवीं से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री मेहरबान सिंह पारसनिया ने करियर गाइडेंस हेतु पधारे आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु श्रेष्ठ करियर विकल्प चुनने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

0 Comments