कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किये
देवास 15 जनवरी 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह द्वारा वर्ष-2026 के लिए देवास जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। घोषित किए गए अवकाशों में चेत्र दुर्गाष्टमी 26 मार्च 2026 को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र खातेगांव में अवकाश रहेगा। नागपंचमी 17 अगस्त 2026 को तहसील सतवास सम्पूर्ण क्षेत्र, डोलग्यारस 22 सितम्बर 2026 को कन्नौद/बागली सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर 2026 को देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द सम्पूर्ण अनुभाग में अवकाश रहेगा। महानवमी (दुर्गा नवमी) 19 अक्टूबर 2026 को देवास, सोनकच्छ, बागली, टोंकखुर्द, और खातेगावं सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। भाईदूज 11 नवम्बर को सम्पूर्ण जिले में अवकाश रहेगा। यह घोषित स्थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

0 Comments