बसंत पंचमी पर ब्राह्मण समाज के जोड़े का सामूहिक विवाह
एवं उपनयन संस्कार समारोह संपन्न हुआदेवास। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा द्वारा अ. भा. ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह एवं बटुक सम्मेलन के अंतर्गत गौतम आश्रम में ब्राह्मण जोड़े का विवाह एवं बटुकों का उपनयन संस्कार सनातन वैदिक पद्धति से किया गया। इस अवसर पर बटुकों एवं वैवाहिक जोड़े का प्रोसेशन बैंड बाजे के साथ नगर में निकला गया जिसमें ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता एवं रिश्तेदार शामिल हुए । कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार , महापौर गीता अग्रवाल , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा,प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री , मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा समाज सेवी मनोरमा सोलंकी उपस्थित थे। अतिथियों ने विवाह सूत्र में बंधे जोड़े एवं बटुकों का सम्मान किया । अतिथियों का सम्मान सम्मेलन के संवरक्ष एम एम मोदी, संयोजक नवीन दुबे, अ. भा. ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, नगर सभा अध्यक्ष संतोष मोदी, ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे, संस्कृतिक अध्यक्ष रवि व्यास ,सचिव अमित पंडित अ.भा ब्राह्मण महिला महासंघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, नगर सभा महिला अध्यक्ष अनुपमा पाठक ने किया । उस अवसर पर प्रयास गोतम एवं प्रतीक शास्त्री को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ओ पी दुबे , महेंद्र स्थापक, संजय शुक्ला, सतीश दुबे,विमल शर्मा,सिद्धार्थ अवस्थी अभय पांडे, आर पी मिश्रा ओपी चौधरी ,आदित्य दुबे,अशोक चौधरी ,दिलीप शर्मा श्रेया चौबे ,आशा शर्मा ,विनीता व्यास रिंकी व्यास,पप्पू जोशी,आकाश अवस्थी,दीपेश कानूनगो, डॉ आर के शर्मा,गिरधर शर्मा, संतोष त्रिवेदी ,संजय शर्मा, महेंद्र व्यास, दीपक जोशी ,मधुसूदन शर्मा, मंगेश शर्मा,देवकीनंदन समाधियां, ममता शर्मा, शंकर लाल शर्मा ,संतोष जोशी, डॉ संजय तिवारी, दीपक तिवारी ,राजकुमार जोशी, बसंत व्यास, डॉ रितेश शर्मा, आशा शर्मा, संध्या आचार्य, संतोष जोशी सहित बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज की महिला एवं पुरुष उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया आभार संयोजक नवीन दुबे ने माना।

0 Comments