Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रेस क्लब देवास और वरिष्ठ नागरिक संस्था ने मां सरस्वती जी का पूजन व सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रेस क्लब देवास और वरिष्ठ नागरिक संस्था ने मां सरस्वती जी का पूजन व सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा प्रति वर्षानुसार शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती पूजन का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के वरिष्ठ नागरिक सभागृह में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां सरस्वती जी के चित्र को पीले पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया। मां को फल, पंच मिठाई और केसरिया भात का भोग लगाया गया। उपस्थित पत्रकार साथियों व वरिष्ठजनों ने मां सरस्वती जी की पुजन कर ज्ञान, बुद्धि, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना की। पूरे सभागृह में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजन उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा जवाहर नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विचार भी व्यक्त किए गए। जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में पत्रकारों और वरिष्ठ जनों ने सहभागिता की। आयोजन में प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, आनंदसिंह ठाकुर, जगदीश सेन, अरविंद चौकसे, आनंद गुप्ता, सत्येंद्रसिंह राठौर, चेतन राठौड़, राजेश मालवीय, सुरेश जयसवाल, प्रिंस बैरागी, शैलेंद्र अडावदिया, राहुल परमार, धीरज सेन, रोहित उपाध्याय, राम मीणा, राम माल्या, कैलाश चौहान, संदीप पडियार, सुरेंद्र चौहान सहित वरिष्ठ नागरिक संस्था के श्रवण कुमार कानूनगो, हिमांशु ढाली, मनोहर सिन्हा, सुश्री वीणा भार्गव, के.सी. नागर, सत्यनारायण सोनी एवं नितिन बोस आदि अन्य जन बड़ी संख्या में शामिल होकर बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा में भाग लिया। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सहसचिव अशोक पटेल ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...