देवास। जिले की सोनकच्छ, हाटपीपल्या एवं बागली विधानसभा क्षेत्रों में हाल ही में हुई अचानक अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तेज हवा के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस प्राकृतिक आपदा से कई गांवों में गेहूं एवं चने की खड़ी फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
जिलाध्यक्ष सैंधव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा शीघ्र फसल नुकसान का आकलन कर पंचनामा बनवाया जाए, ताकि किसानों को शासन की आपदा राहत योजना के अंतर्गत उचित मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments