समयावधि पत्रों की आयुक्त ने की समीक्षा
समयावधि पत्रों का हो समय पर निराकरण दिये आवश्यक दिशा निर्देश
देवास। टी.एल. पत्रों की समीक्षा के लिये आयुक्त दलीप कुमार ने 27 जनवरी मंगलवार को की समीक्षा बैठक।
नवीन क्रेडिट कार्ड के आवेदन पथ विक्रेताओं से करावें
आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को दिये जाने वाले ऋणों के संबंध मे की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुये वितरण को ओर बढाने मे गति लाने के साथ ही पथ विक्रेताओं से क्रेडिट कार्ड के नवीन आवेदन कराये जाने हेतु कहा।
एमओएस चेक करें नक्शे के विरूद्ध भवन निर्माण को चिन्हीत कर कार्यवाही करें
शहर में मुख्य मार्ग एवं नवीन कालोनी मे निर्माणाधीन भवनों की एमओएस की जानकारी व कम्पाउंडिंग कार्यवाही पर पूर्व मे दिये निर्देशानुसार वार्ड उपयंत्रियों द्वारा जानकारी पूर्ण रूप से एकत्रित नही करने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कम्पाउंडिंग के लक्ष्य को पूर्ण करने के सख्ती से निर्देश दिये।
पी.एम.ए.वाय. योजनान्तर्गत आवंटित मल्टियों की बकाया राशि वसुलें
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवंटित मल्टियों के हितग्राहियों द्वारा आवंटित राशि के अलावा शासन द्वारा निर्धारित राशि जिन हिग्राहियो द्वारा जमा नही की गई है उनसे बकाया राशि वसुली की कार्यवाही करने के निर्देश प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिये।
लक्ष्य की पूर्ति नही होने पर 7 दिवस मे होगी कार्यवाही
अवैध से वैध नल कनेक्शन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत नही करने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये 7 दिवस में दिये गये लक्ष्य की पूर्ति नही करने पर गठित दल पर कार्यवाही की जाने हेतु कहा। उपयंत्रियों को अपने वार्ड से जलकर वसुली राशि पर भी फौकस करने हेतु कहा।
आयुक्त ने दी चेतावनी 7 दिवस में करें लक्ष्यों को पूरा
पूर्व टीएल बैठक मे निर्धारित सिवरेज कनेक्शन राशि लक्ष्य अनुरूप वसुली नहीं करने पर आयुक्त ने चेतावनी देते हुये स्वच्छता निरीक्षको को 7 दिवस में दिये गये लक्ष्य को पूरा करने हेतु कहा।
कनेक्शन विच्छेद के पश्चात विद्युत मंडल ने दिये बीलों मे करें सुधार
आयुक्त ने निगम के विद्युत भार खपत के बीलों की समीक्षा कर एल.टी. एवं एस.टी. कनेक्शनों एवं जो बोरवेल के कनेक्शन काटे गये हैं के प्रतिमाह खपत के बील राशि की जानकारी ली जिसमें विद्युत मंडल द्वारा जो कनेक्शन विच्छेद हुवे हैं उनके बील प्राप्त होने पर विद्युत मंडल देवास को पत्रके माध्यम से अवगत कराते हुये उपयंत्री पलक श्रीवास्तव को सुधार करवाने हेतु कहा। उपयंत्री जीवन रावत को बोरवेलों मे डली मोटर पम्पों की क्षमताओं को चेक कर एक हफ्ते मे रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं स्ट्रीट लाईट के कनेक्शनों का भौतिक सत्यापन भी करने हेतु कहा तथा मंडुक पुष्कर तालाब पाथवे पर डेकोरेटिव लाईट लगाने का प्लान तैयार करने हेतु विद्युत उपयंत्री को कहा।
स्वच्छता को लेकर वार्डाे की करें प्रतियोगिता
स्वच्छता को लेकर एसबीएम से सौरभ त्रिपाठी को स्वच्छ वार्ड रेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु कहा तथा साहयक यंत्री जगदीश वर्मा को खुले प्लाट पर सिवरेज का पानी एकत्रित होने पर तत्काल निकासी किये जाने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने टीएल के सभी पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा कर समय पर निराकरण करने के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। निगम द्वारा किये गये सड़कों का डामरीकरण का मेंटनेंस कार्य जिन फर्माे/ठेकेदरों द्वारा नही किया उन फर्माे पर ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही प्रस्तावित करने के साथ ही चल रहे सडक निर्माण कार्य व अन्य निर्माण कार्याे की गुणवत्ता पर फोकस करें।

0 Comments