शहर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
देवास : सत्य और अहिंसा का मार्ग एक नारा ही नहीं बल्कि उस पर चलकर आजादी ले लेना सबसे बड़ा कठिन कार्य रहा है जिस पर चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमने आजादी पाई। आज जब विश्व के अधिकांश देश आपस में लड़ रहे हैं तब हमारा यह सत्य और अहिंसा का मार्ग हमारे देश में शांति स्थापित कर रहा है यह बापू का दिखाया हुआ मार्ग है जिस पर आज दुनिया के अधिकांश देश चलने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त विचार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवाजी पार्क में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं 2 मिनट का मोन रखने के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहे इसी के साथ कहा कि हम सब को जोड़ कर रखने में भरोसा करते हुए सत्य और अहिंसा के सौहार्द ,राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलते हैं यही हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है। इसी के साथ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा रोशन रायकवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुजीत सांगते,नरेंद्र यादव, शाहजी हाशमी, शिवनारायण हाडा, इम्तियाज शेख भल्लू, जितेंद्र सिंह गौड़, धीरज कल्याने, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, रूपेश कल्याने, ईशान राणा,समीर शर्मा, मनोज सांगते, सोनू जे जे, निलेश वर्मा, सुभाष वर्मा, मलखान देवड़ा,संजय रेकवाल दीपेश हरोडे,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। अंत में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के श्री चरणों में अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

0 Comments