Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर दी शानदार प्रस्तुति

अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर दी शानदार प्रस्तुति
देवास। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद  के विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "इन विशेष बच्चों की प्रतिभा अद्वितीय है। उनकी मेहनत और लगन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
इसके अलावा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस प्रस्तुति को शानदार बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता और समावेशिता का संदेश देते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या महोदय  डॉ. भारती लाहोरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विशेष बच्चों की क्षमताओं को निखारने और समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। अमलतास समूह के चेयरमैन महोदय द्वारा बताया की, "हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके, और आज की प्रस्तुति इस दिशा में एक कदम है।"
कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उनके शिक्षकों को उनकी अद्भुत प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ाया |

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...