शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी पुरस्कृत
देवास। 77 वें गणतंत्र दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय कोआई एस ओ अवार्ड मिलने पर पुलिस परेड ग्राउंड पर माननीय जिलाधीश महोदय श्री ऋतुराज सिंह , जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत, नगर निगम आयुक्त श्री दलिप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई झांकी में भी विद्यालय की सहभागिता रही। बी आर सी किशोर वर्मा ने बताया कि
शासकीय माध्यमिक स्तर के विद्यालय में आइ एस ओ अवार्ड प्राप्त करने वाला महाकाल कॉलोनी स्कूल मध्य प्रदेश में प्रथम है। विद्यालय द्वारा सभी क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बी आर सी किशोर वर्मा, ,राजेश चौहान ,नाजमा खान, शकुंतला मालवीय अलका परमार,प्रियंका गौड़,सूर्यबाला बघेल, एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

0 Comments