Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सवर्ण समाज निकालेगा यूजीसी की शव यात्रा,,सवर्ण समाज देवास के यूजीसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की शुरूवात रैली ओर ज्ञापन से होगी

सवर्ण समाज निकालेगा यूजीसी की शव यात्रा

सवर्ण समाज देवास के यूजीसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की शुरूवात रैली ओर ज्ञापन से होगी
देवास। देश मे केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के माध्यम से लाये गए  नये कानून से देवास नगर के सम्पूर्ण सवर्ण समाज मे आक्रोश व्याप्त है। जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाले इस नए कानून से देश के साथ देवास नगर के सवर्ण समाज के 19 संगठन यूजीसी के विरोध में एक साथ खड़े हो गए है। इस विषय पर सभी का एक ही मत है कि इस कानून को सरकार द्वारा वापस लिया जाए। अपनी इस मांग को लेकर देवास नगर के सामान्य वर्ग में आने वाले सभी समाज के अध्यक्षो ओर प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। पंडित आदित्य दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सवर्ण समाज देवास द्वारा निर्णय लिया गया कि यूजीसी के विरोध में देवास नगर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रथम चरण में 13 फरवरी शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्ग से यूजीसी की शवयात्रा निकालकर रैली के रूप में जवाहर चौक पहुचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की जाएगी । इस आंदोलन को सर्व ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, वैश्य समाज, जैन समाज, कायस्थ समाज, सिख समाज, सिंधी समाज, क्षत्रिय मराठा समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, पोरवाल समाज, खंडेलवाल समाज, चित्तौड़ा समाज, यज्ञ सैनी समाज, मोढ़ वणिक, समाज विजय वर्गीय समाज, सहित समस्त सामान्य वर्ग में आने वाले समस्त समाज संगठन व कई अन्य सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। बैठक में विभिन समाज ओर संगठन के प्रमुखों में दिनेश मिश्रा, संजय शुक्ला, रजनीश पोरवाल,  राजेश जैन, ललित शर्मा, अनिल सिकरवार, सोहन अग्रवाल, प्रदीप खरे, उमेश निम्बालकर,राम श्रीवास्तव, अनिल पंजवानी, विशाल सिंह रघुवंशी (चिंटू)  राजेन्द्र संघवी, , सुभाष शिंदे, माता प्रसाद शर्मा, सुरेश चव्हाण, आकाश अवस्थी, छोटू पांडे, विमल शर्मा, शिव कुमार संघवी, सुनील जैन, अजयसिंह परिहार, नयन कानूनगो, अनूप जैन, महेंद्र व्यास, रितेश शर्मा, संदेश तिवारी, दीपक व्यास, भरतेश जैन, मनोज आहूजा, दीपक व्यास, सुनील भटेले, लक्ष्मीनारायण गोस्वामी, महेंद्र स्थापक, सिद्धार्थ अवस्थी, श्रवण कुमार कानूनगो, दीपक जोशी, चद्रशेखर दुबे, शैलेन्द्र जैन, मधुसूदन शर्मा, वासुदेव शर्मा,अशोक कुमार चौधरी, सहित कई लोगों ने आंदोलन हेतु अपनी सहमति दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...