Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शांति बाल निकेतन में गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण संपन्न

शांति बाल निकेतन में गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण संपन्न
देवास। गणतंत्र दिवस पर संचालक राजेश गोयल, वरिष्ठ शिक्षिका संगीता निगम, प्रिया मिश्रा द्वारा झंडा वंदन किया गया। संचालक श्री गोयल द्वारा सभी विद्यार्थियों को तिरंगा वितरित किया गया एवं वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। पूरा प्रांगण तिरंगे रंग में रंगा एवं प्रसन्नचित्त नजर आ रहा था। श्री गोयल ने विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्य निभाने के लिए संकल्पित किया। विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। शिक्षिकाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं हिन्दी एवं अंग्रेजी में प्रस्तुति देकर गणतंत्र के महत्व का विवरण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती जाधव ने संदेश देते हुए कहा कि देश को हम क्या देकर सेवा कर सकते है, हम लेने के बारे में ध्यान न देकर देेने पर जोर दें। प्राचार्य ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। संचालन वर्षा भारती द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...