Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जरिया ट्रॉफी आर्म रेसलिंग में सीनियर में मिश्रा व जूनियर में मंसूरी बने चैंपियन

जरिया ट्रॉफी आर्म रेसलिंग में सीनियर में मिश्रा व जूनियर में मंसूरी बने चैंपियन 
देवास। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन व टीम जरिया के संयुक्त तत्वधान में जरिया ट्राफी 2026 जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन जरिए एक्सपो में किया गया जिसमें 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रिजवान कौसर का मुम्बई में आयोजित मैराथन पूरा करने पर सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी अबुल कलाम , मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष मनोहरसिंह शेखावत, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष हाजी सलीम शेख, हाजी अकबर शेख अज्जू ,खुमान सिंह बेस, दिलीप मिश्रा,शकील कादरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, डॉ राज खान, इन्दौर आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, सुनील अहिरवार, अय्यूब भारती, हरीश गजधर, सलीम शेख , मुजीब खान रहे। सभी अतिथियों का स्वागत टीम जरिया के सभी मेंबर व देवास जिला आर्म रेसलिंग अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा, कोषाध्यक्ष हाजी रेहान शेख, उपाध्यक्ष अजीम शेख, अमन बेग , हाजी आरिफ शेख, इमरान कसेरा, विजय सिंह सोलंकी ,सम्राट पोद्दार,समीर खान, लक्की यादव, दिनेश वर्मा ,राहुल गाडुनिया, नितिन महेशकर, अमन खान बंटी व जैद शेख ने किया। इस प्रतियोगिता में सभी आर्म रेसलारो ने अपनी कलाई का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें सीनियर में चैंपियन का खिताब तनिष्क मिश्रा ने व जूनियर  में सूफियान मंसूरी ने सबसे ज्यादा अपनी ताकत व कलाई से कला का शानदार प्रदर्शन कर जरिया ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सकलेन खान व जज की भूमिका नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट मुजाहिद शेख सोहेब शेख ने निभाई।संचालन यशवंत डागोरा ने किया तथा आभार सचिव मलिक शेख ने माना।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...