Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जीवन की सफलता में खिलाड़ी भावना सर्वाेपरि है- खेल गुरु श्री सोलंकी ,, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

जीवन की सफलता में खिलाड़ी भावना सर्वाेपरि है- खेल गुरु श्री सोलंकी ,,      

नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक देवास में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। संस्था के शिक्षक एवं क्रीडा प्रतियोगिता के संयोजक मिर्जा मुशाहिद बैग ने बताया कि संस्था में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ देवास  क्रीडा जगत के भीष्म पितामह खेल गुरु राधे श्याम सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नागेंद्र सिंह बेस, सेवानिवृत्ति व्यायाम शिक्षक हेमेंद्र निगम( काकू) उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य के  के मिश्रा ने की। मिर्जा मुजाहिद बेग ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, गोला फेक, दौड, रस्सा कसी आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। इस दौरान विविध  सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रतियोगिताओं के आयोजन भी कराए जाएंगे। आज प्रथम दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य के के मिश्रा, अनुज जायसवाल ,लोकेश सांवलिया सादिया खान, अनीता पंड्या प्रीती जोशी, राजेंद्र दुबे आदि ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 11वीं की टीम विजेता रही और कक्षा दसवीं की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। संस्था के विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर कबड्डी मैच का आनंद लिया और खिलाड़ी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर खेल गुरु श्री सोलंकी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा खेल और खिलाड़ी भावना का होना नितांत आवश्यक है, खिलाड़ी भावना से बढ़ने वाला छात्र सदैव  जीवन में सफल होता है और अपनी पहचान स्थापित करता है। आप सभी जीवन में आगे बढ़े अपनी संस्था और अपने परिवार का नाम रोशन करें। हेमेंद्र निगम (काकू )एवं नागेंद्र सिंह  बेस ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य के के मिश्रा ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज जायसवाल ने किया एवं आभार लता यादव ने व्यक्त किया।                            

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...