Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन
सोनकच्छ :राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार दिनांक 9 जनवरी 2026 को जनपद शिक्षा केंद्र सोनकच्छ में विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीआरसीसी सन्तोष कुमार शर्मा  और चयन समिति सदस्यों द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। पश्चात मुख्य अतिथि और चयन समिति सदस्यो का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में जन शिक्षा केंद्र से चयनित छात्र-छात्राओ द्वारा विकासखंड स्तर पर सहभागिता की गई। विकासखंड स्तर से चयनित 13 छात्र-छात्राओं का चयन,जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन समिति द्वारा किया गया । चयन समिति में श्रीमती सुमी तिवारी कन्या सोनकच्छ (विज्ञान ) श्री विक्रम पाटीदार बालक सोनकच्छ (गणित) श्री महेश सिसोदिया हाई स्कूल अगेरा (सामाजिक विज्ञान) ने छात्र-छात्राओं का चयन किया। मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा उद्बोधन मे छात्र-छात्राओं को और आगे बढ़कर हर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह बघेल बीएसी द्वारा प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में सहभागी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को पुरस्कृत किया  और स्वल्पाहार करवाया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और सफलता में श्री फारुख खान, श्री महेश शर्मा, श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत, श्रीमती संगीता यशोना, श्री महेंद्र सिंह सेंधव, श्री रजत नामदेव, उपस्थित जनशिक्षक योगेन्द्र रेकवार,पुष्पेंद्र सिंह तोमर,सतपाल सिंह ,पिंकेश उपाध्याय,दुर्गेश जाजू,दिनेश सावलिया, बीआरसी स्टाफ रविंद्र चौहान कैलाश राठौड़ ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात विशेष अतिथि, चयन समिति सदस्यो, उपस्थित शिक्षको और छात्र-छात्राओं का आभार बीएसी श्री सुनील कुमार राठौर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...