Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जरिया ट्राफी बॉडी बिल्डिंग में सईद खान बने मिस्टर देवास

जरिया ट्राफी बॉडीबिल्डिंग में सईद खान बने मिस्टर देवास
देवास। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन व टीम जरिया के संयुक्त तत्वधान में मिस्टर देवास 2026 जरिया ट्राफी का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग वजन समूह में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व सभापति हाजी अंसार एहमद हाथी वाले, मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसो. उपाध्यक्ष हाजी अकबर शेख अज्जू, लीगल एडवाइजर चंद्रपाल सिंह सोलंकी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, पार्षद इरफान अली बाबा, सुपर मार्केट ऐसा. अध्यक्ष अर्जुन यादव ,पार्षद वसीम हुसैन, इफ़्तिकार एहमद हाथी वाले, डॉ राज खान, पत्रकार शकील कादरी, पत्रकार रिजवान कौसर,सनावर खान सतवास ,सुजीत सांगते ,संतोष मोदी, ज़कीरउल्ला शेख, समीर खान, अमन छाबड़ा, समीर शेख, अबरार शेख सर, हारिश गजधर, रहे। सभी अतिथियो का स्वागत टीम जरिया के सदस्य व देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसो. के अध्यक्ष हाजी रेहान शेख , मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा, सचिव मनदीप पंवार, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, अमन बेग, अजीम शेख विक्की, प्रमोद चौहान, साहिल शेख, चेतन भन्नारे, रमजान कादरी, लक्की यादव, विजय सोलंकी ,राहुल गाडुनिया,हसीन शेख, सादाब शेख, नितिन महेशकर, राजा शेख,,अन्वेद शेख ,आमीन शेख , दिनेश वर्मा ,आशीष शर्मा,आदि ने किया। इस चैंपियन शिप में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब सईद खान ने अपने नाम किया तथा बेस्टपोजर देवेश चौधरी, बेस्ट मुस्कुलरमैन एजाज मंसूरी, बेस्ट इंप्रूव का खिताब सौरभ झा ने अपने नाम किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्राफी और नगद पुरुस्कार दिया गया। चैंपियनशिप में जज की भूमिका उज्जैन संभाग बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मकबूल वारसी,हाजी रेहान शेख,सोहेब शेख ने निभाई तथा स्टेज मार्शल की भूमिका जीशान खान और आशुतोष बेलिम ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डोगरा ने किया व आभार मलिक शेख ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...