Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु अमलतास हॉस्पिटल सम्मानित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु अमलतास हॉस्पिटल सम्मानित
देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमलतास हॉस्पिटल को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान अमलतास हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जगत बहादुर रावत तथा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ए.के. पीठवा को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अमलतास हॉस्पिटल द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन और स्वास्थ्य संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी है, और अमलतास हॉस्पिटल ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं एसपी श्री पुनीत गहलोद ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर अमलतास वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन ने कहा कि अमलतास समूह का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। यह सम्मान हमारी पूरी टीम के समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है तथा भविष्य में हम और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा के लिए कार्य करते रहेंगे।
डॉ. जगत बहादुर रावत ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी अमलतास टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। डीन डॉ. ए.के. पीठवा ने कहा कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस सम्मान से अमलतास अस्पताल का मनोबल बढ़ा है और जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...